फतेहाबाद/आगरा: डौकी पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव से 2 फरवरी को बहला फुसला नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी को बाजिदपुर पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ डौकी सुनीत शर्मा के मुताबिक डौकी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देते हुए 3 फरवरी को बताया टिकट 2 फरवरी को अनिल पुत्र भगवान सिंह उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 3 फरवरी को ही पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बाजिदपुर चौराहे के पास से अनिल पुत्र भगवान सिंह निवासी धीमिश्री थाना शमशाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





