बस्ती। जनपद बस्ती में महर्षि वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर 09 फरवरी से 26 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस महोत्सव को लेकर पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल है। सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के दीक्षित शिष्य एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 09 फरवरी को दोपहर 12 बजे कथा स्थल के भूमि पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर अयोध्या धाम के महापौर एवं तीन कलश मंदिर के महंत पूज्य गिरिजेश पति त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 11 फरवरी को गुरु तीर्थ वशिष्ठ धाम से अयोध्या तक भव्य आमंत्रण रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 16 फरवरी से अयोध्या के आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री, वृंदावन के आचार्य नीरज पराशर एवं ज्योतिषाचार्य प्रभाकर मिश्र सहित 11 विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की अधिवास पूजा प्रारंभ की जाएगी। 20 फरवरी को वशिष्ठ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस ऐतिहासिक आयोजन के अंतर्गत 18 फरवरी से 26 फरवरी तक तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा विश्व में पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा का वाचन किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 06 बजे से प्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओं द्वारा राम और राष्ट्र पर आधारित भजन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बनेगा।
कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान एवं देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्र द्वारा महर्षि वशिष्ठ, माता अरुंधति, भगवान श्रीराम और चारों भाइयों की विग्रह प्रतिमाएं जयपुर से बनवाई गई हैं, जिन्हें 10 फरवरी तक वशिष्ठ आश्रम लाया जाएगा। इन विग्रहों की स्थापना के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन सम्पन्न होगा।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बस्ती जनपद के गौरवशाली इतिहास की पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व है। त्रेता युग में जिले के मखौड़ा धाम में पुत्रेष्टि यज्ञ के उपरांत भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ और महर्षि वशिष्ठ के गुरुकुल में भगवान राम सहित चारों भाइयों ने 12 वर्षों तक शिक्षा प्राप्त की। राम जानकी मार्ग, हनुमान बाग चकोही और जीवनदायिनी राम रेखा नदी जैसे धार्मिक स्थल भी इसी जनपद की पहचान हैं।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगिराज देवरहा बाबा, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, संत कबीर और भगवान बुद्ध की तपोभूमि तथा वीर योद्धाओं की जन्मस्थली होने के बावजूद बस्ती की पहचान आज भी अयोध्या और गोरखपुर के बीच बतानी पड़ती है। यह महोत्सव बस्ती की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस दिव्य और भव्य आयोजन में शामिल होकर महर्षि वशिष्ठ और प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करें और अपनी माटी के गौरव की सुगंध पूरी दुनिया में फैलाएं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
बस्ती में महर्षि वशिष्ठ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज, 09 से 26 फरवरी तक होंगे भव्य धार्मिक आयोजन
Previous Articleबरगद का पेड़ काटने का लगाया आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





