फतेहाबाद/आगरा: डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुटनई में तालाबों की साफ-सफाई न होने के कारण दलदल बन गया। जिसमें एक आवारा गोवंश गिर गया 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुटनई में एक दलदली तालाब में एक आवारा गोवंश मंगलवार को गिर गया। गोवंश ने निकालने का प्रयास किया परंतु उसमें से निकल नहीं सका। बाद में ग्रामीण ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवारा गोवंश को दलदल से बाहर निकाल लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब सफाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना छतरियपुरा में हुई जहां एक गोवंश शौचालय के लिए बनाए गए 8 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया बाद में ग्रामीणों ने उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





