फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के ग्राम नीवरी में शनिवार को जन चोपाल लगाई गई जिसमें विकसित भारत जी राम जी अधिनियम पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक छोटेलाल वर्मा, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान राजेश कुशवाहा का जोरदार स्वागत भी किया गया।
ग्राम नीवरी में जन चौपाल में क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पारित विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के अंतर्गत अब 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। इस दौरान केंद्र तथा प्रदेश की अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम में पहुंचे भूमि विकास बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुशवाहा का स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत भी किया। स्वागत से अभिभूत राजेश कुशवाहा ने कहा के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा की जाएगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से भोगीराम कुशवाहा, निहाल सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान ,फोकी राम कुशवाहा ,रमेश चंद्र कुशवाहा, बंटी कुशवाह प्रधान, हीरा सिंह, पूरन सिंह व्यापारी ,श्रीपति राम कुशवाहा, मोती सिंह मास्टर, तोताराम कुशवाहा बंटू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





