फतेहपुर सीकरी/आगरा। 11 जनवरी 2025 कुशवाहा फार्म हाउस जोतना पर सामाजिक एकता भाईचारा तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लोधी कुशवाहा बघेल समाज के सामाजिक राजनीतिक तथा युवा पीढ़ी के लोग एकत्र हुए जिन्होंने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि जब हमारे तीनों समाज का खान-पान रहन-सहन अनेक समारोह धार्मिक आस्था खेती किसानी का कार्य है, तीनों समाज के लोग एकजुट होकर अपनी कुरीतियों को त्याग कर बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ाएं।
महासभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज पिछड़ा वर्ग में आते हैं पूर्वजों से ही तीनों समाज के लोग कृषि कार्य करते हैं हमारे समाज व्यापार तथा सरकारी नौकरियां उच्च पदों से दूर रहा है उधर राजनीतिक रूप से भागीदारी भी जनसंख्या के आधार पर नहीं मिली है।
हमारे समाजों के नौजवान अभी भटक रहे हैं उनको शिक्षा व्यापार और उच्च पदों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी किसान मजदूर अपने खर्चों में कटौती करके बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं तभी समाजों का भला हो सकता है समाज मुख्य धारा में आ सकते हैं।

नूर सिंह कुशवाहा ने उपस्थित महासभा को संबोधित करते हुए कहा जनसंख्या के आधार पर अभी हमारे समझो को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिली है उसके लिए तीनों समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। लोधी समाज के पूर्व प्रधान खड़क सिंह लोधी ने कहा सामाजिक रूप से सशक्त होने के लिए अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से दूर रहने पर जोर देना होगा।
बघेल समाज के महाराज सिंह बघेल तथा रमेश बघेल ने तीनों समाज के लोगों और युवाओं से आवाहन किया कि एकजुट रहकर ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
महासभा में मुख्य रूप से चंद्रभान सिंह लोधी शिवचरण लाल नत्थीलाल कुशवाहा तरफ सिंह कुशवाहा मुन्नीलाल कुशवाहा मूलचंद कुशवाहा किशन सिंह निर्भय मास्टर शंकर लाल लोधी बच्चू सिंह लोधी दरियाव सिंह लोधी सुंदर सिंह नेताजी गजेंद्र सिंह लोधी टुंडा राम लोधी बघेल समाज से कैलाश राम बघेल रामेश्वर बघेल गिर्राज सिंह फौजी हेतराम बघेल सोरेन बघेल महावीर सिंह बघेल युवाओं में मिथुन राजपूत संतोष धनगर आज सैकड़ो लोग उपस्थित रहे महासभा का संचालन महावीर सिंह वर्मा द्वारा किया गया तथा नरसिंह फौजी बिरम सिंह बघेल द्वारा व्यवस्था संभाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह रिटायर्ड अध्यापक द्वारा की गई।
- रिपोर्ट- दिलशाद समीर





