फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद एसडीएम स्वाति शर्मा ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक ली। यह बैठक निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित की गई थी। इसमें बूथ संख्या 1 से 200 तक के बीएलओ मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एसडीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं की एसआईआर (SIR) के तहत मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं की सुनवाई नियत स्थान पर एईआरओ (AERO) द्वारा की जाएगी।
एसडीएम शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। बीएलओ उनके फॉर्म भरकर जांच के बाद उनके नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़ देंगे।
इस बैठक में एसडीएम स्वाति शर्मा के साथ तहसीलदार बब्लेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार और तीनों सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे।
संवाददाता -सुशील गुप्ता























