फतेहाबाद/आगरा। गांव नगरिया में किसान निरंजन सिंह के पशुओ के बाडे में अचानक आग लगने से आधा दर्जन पशु गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किसान निरंजन सिंह अपने पशुओं के साथ बाड़े में सो रहा था तभी समय करीब 2:00 बजे पड़ा रमाने लगा तभी किसान निरंजन ने पड़ा के लिए आग लगाकर तपाने लगा और जाकर सो गया कुछ देर बाद वहां रखी करब में आग लग गई और पशु रमाने लगे तभी निरंजन की आंख खुल गई पशुओं को जलते देखा किसान निरंजन सिंह पशुओ के बाढे में अपनी जान की परवाह न करते हुए आग में कूद पड़े और गंभीर जल गए जिन्हें शांतिमाँगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वही निरंजन सिंह के छह पशु गंभीर हालात में जलकर घायल हो गए है.।
वही एक पडरा की मौत हो गई है. वही निरंजन सिंह की पत्नी संतकिया देवी का चेहरा भी जल गया है.। मोबाइल बेटेसिवरी पशुपालक विभाग के डॉक्टर सौरभ मुद्गल फतेहाबाद की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का इलाज शुरू कर दिया है..।
संवाददाता -सुशील गुप्ता























