फतेहाबाद/आगरा। बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति–5 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन आगरा के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वाड और मिशन शक्ति टीमों ने पूर्वी जोन के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं से संवाद किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी जानकारी दी। साथ ही उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा किसी भीअसामाजिक गतिविधि की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस कर्मियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की। थाना अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति–5 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की निरंतर गश्त और जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रखी गई। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे जागरूकता अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे
रिपोर्ट -सुशील गुप्ता





