फतेहाबाद/आगरा। बमरौली कटारा क्षेत्र के अठपैरा गांव में इंटरनेशनल लेबनान मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं खुशबू निषाद नन्दा का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनकी गांव में आगमन हुआ, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य रोड शो निकाला गया।
स्वागत समारोह में ईजी हरिओम निषाद प्रदेश अध्यक्ष वीआईपी, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा,विजय निषाद, रौतान सिंह निषाद, हेमराज सिंह निषाद, कमल किशोर निषाद, जय प्रकाश प्रधान, रामेश्वर प्रधान, हर्ष निषाद, धर्मेंद्र सिंह, संदीप जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने खुशबू की इस उपलब्धि को क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खुशबू निषाद नन्दा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से बेटियों को खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि खुशबू ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। समारोह के अंत में सभी ने खुशबू के उज्ज्वल भविष्य की कामना
रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





