कानपुर: शहर के यशोदा नगर बाईपास पर एक युवक ‘अभिषेक’ को लेकर दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में सफेद कपड़ों वाली युवती दूसरी को बाल पकड़कर सड़क पर पटकती, घसीटती और एक के बाद एक 11 थप्पड़ जड़ती नजर आ रही है। हमलावर गुस्से में चिल्लाती है – “अभिषेक को तूने छोड़ा था, अब जब वह मेरा हो गया तो तू उसे बाबू कहेगी? बता, कहेगी बाबू?”
पीड़िता पैर पकड़कर माफी मांगती और दर्द से चीखती रही, राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन हाईवे पर कोई आगे नहीं आया – सब तमाशबीन बने रहे। वीडियो में तीसरी युवती न सिर्फ घटना रिकॉर्ड करती दिखी, बल्कि पीड़िता को लात भी मारती नजर आई। हमलावर ने छाती और सिर पर लात-घूंसे बरसाए।
मारपीट करने वाली युवतियां बर्रा क्षेत्र की बताई जा रही हैं। घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है, जांच चल रही है। वीडियो के आधार पर युवतियों और युवक की पहचान की जा रही है। मारपीट और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई होगी।
नोट: जिला नजर इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।























