मथुरा के अजय नगर स्थित ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को विद्यालय का छठा वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य योगीशा श्री नागेंद्र जी महाराज रहे, जबकि सह मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल महावन के डायरेक्टर श्री मदन मोहन शर्मा जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पंडित श्री चंद्रशेखर शर्मा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती उषा शर्मा जी, कमल सर, वरिष्ठ मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री राधा मोहन सर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नागेंद्र जी महाराज ने बच्चों को जीवन मूल्यों, संस्कारों और अनुशासन का महत्व बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया। वहीं सह मुख्य अतिथि श्री मदन मोहन शर्मा जी ने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक पंडित श्री चंद्रशेखर शर्मा जी ने प्रेरक कहानियों व प्रसंगों के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या श्रीमती उषा शर्मा जी ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की शैक्षिक दिशा और अनुशासन पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का मंच संचालन भानु प्रताप सर ने किया, जिसमें कक्षा 9 की छात्रा तनु यादव ने उनकी सहायता की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों में जापानी सॉन्ग और कोरियन सॉन्ग ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति भी दी गई।
अंत में बच्चों ने जिम्नास्टिक प्रदर्शन के माध्यम से अपनी शारीरिक दक्षता और कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। वार्षिक उत्सव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति और अनुशासन का सुंदर परिचय प्रस्तुत किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल अजय नगर में 6वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





