फतेहाबाद/आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कर चालक को झपकी आने से कर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए यह दुर्घटना 31वें माइलस्टोन के पास हुई, जिसमें कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के छह सदस्य लखनऊ से मथुरा जा रहे थे। वे बलेनो कार (नंबर UP32QY9920) में सवार थे। 31वें माइलस्टोन पर चालक को नींद आने के कारण गाड़ी पलट गई।
घायलों में प्रियंका चतुर्वेदी पत्नी उपेंद्र चतुर्वेदी, राहुल चौबे पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार चौबे, सोनू उर्फ उपेंद्र पुत्र राजकुमार चौबे और मृत्युंजय मानस पुत्र इंद्र कुमार शामिल हैं।गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। ये सभी कृष्णा नगर, लखनऊ के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रियंका चतुर्वेदी को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि राहुल और सोनू को संध्या हॉस्पिटल फतेहाबाद ले जाया गया। मृत्युंजय मानस को परिजनों द्वारा फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





