फतेहाबाद/आगरा: न्यायालय के आदेश पर फतेहाबाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1,12,500 रुपए की बकाया धनराशि वसूल कर न्यायालय में जमा कर दी। यह कार्रवाई प्रकीर्ण वाद संख्या 457/2023 राजेन्द्र बनाम राजकुमार के तहत, धारा 125(3) सी.आर.पी.सी. के अंतर्गत की गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या 1, आगरा द्वारा जारी रिकवरी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई संपन्न हुई।
पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार तौमर पुत्र अमृतपाल सिंह तौमर, निवासी गांव सिंघावली खुर्द, थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान), वर्तमान निवासी संगम विहार, नई दिल्ली से बकाया राशि कुर्क कर न्यायालय में जमा कराई। यह कार्रवाई 16 सितंबर 2025 को थाना फतेहाबाद पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। वसूली गई पूरी रकम नकद रूप में न्यायालय में जमा कर दी गई।
फतेहाबाद पुलिस की इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई की सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बकाया धनराशि वसूल कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।