मथुरा। श्री बांके बिहारीजी की कृपा से मथुरा के होनहार बालक मेहान अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाया है कि उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में दर्ज हो गया है। मेहान अग्रवाल मथुरा में लेखपाल श्री शैलेश अग्रवाल जी के सुपुत्र हैं।इसी कारण लेखपाल संघ द्वारा भी उन्हें बधाइयां दी जा रही है।
सिर्फ 7 साल 8 महीने की उम्र में मेहान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो बड़े-बड़ों के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने महज़ 2 मिनट 17 सेकंड और 27 मिलीसेकंड में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 195 देशों के झंडों की पहचान कर उनके नाम सही-सही याद किए।
यह उपलब्धि 20 अगस्त 2024 को प्रमाणित की गई और अब 8 सितंबर 2025 को आधिकारिक रूप से उन्हें IBR Achiever का खिताब प्रदान किया गया।
मेहान की इस सफलता पर पूरे परिवार, शहर और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। नन्हीं उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर मेहान ने मथुरा का नाम रोशन कर दिया है।
🎉 जिला नज़र प्रिंट एंड सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क की ओर से मेहान अग्रवाल को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🎉
