फतेहाबाद/आगरा: क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से यमुना में आई बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी यमुना में आई बाढ़ का कहर जारी रहने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। यमुना में तेजी से बढ़ते जल स्तर से ग्राम भोलपुरा में नीचे स्थान पर खेतों में बने कई घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीण अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते देखे जा रहे हैं।
मंगलवार को यमुना का जल जोनेश्वर यमुना घाट स्थित शमशान घाट पर पहुंच गया। इससे शमशान घाट पानी में डूब गया। और श्मशान घाट जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। जिससे अंतिम संस्कार करने आने वाले को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट व्यवस्थापाक कपिल वर्मा ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे शमशान घाट आने वाला रास्ता पानी में डूब गया है।

इससे दो दिन से श्मशान घाट पर कोई भीअंतिम संस्कार करने नहीं आया है। वही बाढ़ का पानी अब ग्राम भौलपुरा के निचले स्थान पर बने घरों में भी भरना शुरू हो गया। ग्राम भौलपुरा निवासी विजेंद्र वर्मा के घर में पानी भर जाने से विजेंद्र बर्मा अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हो गए। यही नहीं बाढ़ का पानी कई घरों तक पहुंच गया है जिससे ग्रामीण अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





