आगरा। आज फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में बागेश्वर सरकार बालाजी धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का कार्यक्रम होना था। अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थाओं की कमी के चलते प्रशासन ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की तारघर मैदान पर धर्म सभा होनी थी। बारिश के कारण यहां पानी भर गया जिस वजह से राजदेवम में यह धर्म सभा प्रस्तावित हो गई। आज सुबह वहां भारी संख्या में भीड़ पहुंच गई। इस वजह से प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने आयोजक पुष्कल गुप्ता के पदम प्राइड अपार्टमेंट स्थित आवास पर पहुंचने के बाद वीडियो जारी कर अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह भी आगरा वालों से मिलना चाहते थे, लेकिन मिलना नहीं हो सका। जल्द वे दोबारा आएंगे और कथा सुनाएंगे।