🔹 समाचार सार:
आगरा की सदर तहसील में अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह के बिस्तर से एक बैग चोरी हो गया, जिसमें ₹4.42 लाख नकद, 20 बैनामे और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। चोरी की सूचना पर शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रिपोर्ट 🔹 दिलशाद समीर
आगरा। सदर तहसील परिसर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह के बिस्तर पर रखा बैग चोर उड़ा ले गया, जिसमें ₹4,42,000 नकद, करीब 20 अहम बैनामे और अन्य संवेदनशील दस्तावेज मौजूद थे।
यह वारदात तहसील परिसर के भीतर की है, जहां अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह रोजाना की तरह अपने कार्य में व्यस्त थे। उनका बैग बिस्तर पर रखा हुआ था। कुछ देर की अनदेखी में शातिर चोर मौके का फायदा उठाकर बैग चुरा ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक चोरी गया बैग और चोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बताया जा रहा है कि बैग में रखे दस्तावेज़ों में कई बैनामों की असली कॉपी मौजूद थी, जिनकी कानूनी अहमियत काफी अधिक है।
अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह (मोबाइल: 90125 72857) ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दस्तावेज नहीं मिले तो कई मुवक्किलों के काम रुक सकते हैं और उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सवालों के घेरे में तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था
• दिनदहाड़े चोरी की यह घटना इस ओर इशारा करती है कि तहसील जैसे संवेदनशील स्थान पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
• सीसीटीवी कैमरे, गार्ड और बैग चेकिंग की व्यवस्थाएं महज दिखावे की साबित हो रही हैं।
—























