अलीगंज/एटा। अलीगंज सर्किल मे पुरानी रंजिश के चलते रिश्तेदार नें रिश्तेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
अलीगंज सर्किल के ग्राम जटौराभान मे दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ गया की जान से मारने को उतारू हो गए। प्रथम पक्ष ग्राम जटौराभान निवासी दिनेश कुमार पुत्र मदन सिंह और ग्राम नगला कल्हू निवासी द्वितीय पक्ष दिनेश पुत्र हकीम सिंह में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी दिनेश पुत्र हकीम सिंह ने दिनेश कुमार पुत्र मदन सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों द्वारा थाना जसरथपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना जसरथपुर प्रभारी किशोरी लाल मीणा नें बताया की घटना के संबंध में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घायल को उपचार हेतु भेजा गया है। घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- रिपोर्ट – सुनील गुप्ता