फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेहरे का पुरा में हरे पेड़ों पर जमकर आरी चलाई जा रही है। वही वन विभाग पूरी तरह मौन है हरे पेड़ों पर आई जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अरे पेड़ों की कटाई के पीछे कुछ कथित लोगों का हाथ बताया जा रहा है। वन विभाग पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निवोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेहरे का पुरा में वन माफिया द्वारा दो दर्जन से अधिक पेड़ों को काट दिया गया। जिनमें सभी हरे पेड़ बताये जा रहे हैं। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में पेड़ कटे हुए पड़े हैं। हरे पेड़ों की कटान के पीछे कथित वन माफियाओं का हाथ है जो जमकर क्षेत्र में पेड़ों का कटान करा रहे हैं।
निबोहरा थाना क्षेत्र के कई गावों पहले भी कई बार हरे पेड़ों को काटे जाने की सूचनाओं आती है परंतु उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। नेहरे का पुरा में पेड़ काटे जाने के मामले में वन क्षेत्र अधिकारी विशाल राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।