वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सामन्य निर्वाचन में महेन्द्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव रविवार को यहाँ सम्पन्न हुआ। इसके अलावा तीन उपाद्धयक्ष वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश दुवेदी, रामनरेश के साथ ही तीन महासचिव केजी गुप्ता, संजय दुवेदी के साथ डॉक्टर नरेश पाल को चुना गया। इसके पहले कोषाद्धयक्ष पद पर छोटे लाल को, प्रदेश सचिव पद पर नागेश्वर सिंह को, आय व्यय निरिक्षक हौसला प्रसाद तिपाठी व संगठन मंत्री अजय कुमार सीधे एकल उम्मीदवार होने की वजह से चुना गया। सात कार्य कारिणी सदस्य चुने गए।
मतदान में कुल 271वोटरों ने अपना मत डाला। महेंद्र सिंह को 171व सौरभ कुमार को 100मत मिले। महेंद्र सिंह को जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी एवं रास्ट्रीय सचिव नरेश सेक्सेना ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में गहमा गहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे महेंद्र सिंह ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को 71 मतों से हराकर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

रविवार को सुबह 9 बजे चुनाव प्रकिया शुरू हुई। जिसमें नामांकन,नाम वापसी के बाद पर्चो की जांच हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया गया। जिसमें कुल 310 मतों के सापेक्ष 254 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 100 मत तथा निर्वतमान प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार सिंह को 171 मत मिले। जिसपर महेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी डॉ के एन राय व हरिद्वार राय रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष वाराणसी राजकुमार तिवारी ने ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रदेश भर के 60 जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान मंडलाध्यक्ष गोरखपुर जेपी गोविंद राव,आलोक तनेजा, अतुल कपूर,विपिन शाही, वीरभद्र प्रताप सिंह,पौहारी शरण राय,शैलेन्द्र सिंह,गजेंद्र सिंह, पंधारी वर्मा, संजय गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, प्रफ्फुल चन्द्र त्रिपाठी, प्रवीण यादव,विजय शंकर चौबे,गुड्डू हाशमी, चंद्रप्रकाश सिंह,अनुराग जायसवाल समेत प्रदेश व जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
_________________