कार्यकर्ताओं से किया वन-टू-वन संवाद, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
मथुरा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को बलदेव ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. अंजलि निम्बालकर ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वह संगठन सृजन अभियान के तहत चार दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं।बैठक के दौरान डॉ. अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, विस्तार और स्थानीय चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीति को लेकर सुझाव और फीडबैक भी प्राप्त किया।सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि और प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आमजन से संवाद करने तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।बैठक में संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया। इस दौरान हाकिम सिंह छोकर, टिंकू धनगर, शैलेंद्र चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, राजेंद्र सिंह, दीपक आर्य, सुंदर प्रधान, मान सिंह प्रधान, चंद्रवीर छोकर, करन निषाद, दीपक दीक्षित, बालवीर प्रधान, संजय शर्मा, कैलाश पंडित, हरीश प्रधान, सुखदेव प्रधान, राहुल कुमार, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।























