दिलशाद समीर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतेहपुर सीकरी कस्बा के मेन बाजार से होकर भाजपाइयों ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों राष्ट्रीय एकताअखंडता का संदेश दिया।
भाजपा के जिलाअध्यक्ष प्रशांत पौनियां ,भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया,सहदेव शर्मा प्रभारी मातेंद्र धाकरे ने कस्बा की मंतोलीराम बगीची से तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत कराई।
तिरंगा यात्रा चूड़ी बाजार सराफा बाजार, घंटाघर होते हुए गांधी प्रतिमा पर समापन हुआ जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित किए गए।
भारत माता की जय जय हिंद जय भारत के नारों से वातावरण देशभक्ति में हो गया, तिरंगा यात्रा में बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
रेली के दौरान विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद मित्तल, जीडी चाहर ,नगर अध्यक्ष विल्सन कुशवाहा, डिप्टी चेयरमैन नरेश चंद्र कोली, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज सिंघल, ओमकांत डागुर, मुरारी लाल गोयल, जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र फौजदार, विनोद सांवरिया, शैलेश सभासद, संतोष धनगर, खुशहाल मित्तल, हनी गोयल, मूला उर्फ विश्वेंद्र चौधरी, हाजी जाकिर कुरेशी, अंसार अब्बासी, अंकुश बजरंगी, लोकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद है।





















