दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना बमरोली कटारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो गुमशुदा किशोरों को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को वादी नरेंद्र झा ने थाना बमरोली कटारा में सूचना दी कि उनका पुत्र अभय झा तथा भतीजा ध्रुव झा शाम करीब 7:30 बजे अपने ताऊ के घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई।
सूचना मिलते ही थाना बसरेली कटारा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा डाटा विश्लेषण सहित विभिन्न तकनीकी माध्यमों की सहायता से लगातार प्रयास किए गए। पुलिस ने 7 अगस्त 2026 को दोनों किशोरों को कुबेरपुर कट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
दोनों किशोरों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने आगरा पुलिस एवं थाना बसरेली कटारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में थाना प्रभारी दीपक तिवारी, उपनिरीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य आरक्षी राशिद, आरक्षी अंकित यादव आदि शामिल रहे ।





















