7 से 9 अगस्त तक मंदिरों, आश्रमों और विभिन्न आयोजनों में लेंगे भाग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मथुरा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 7 से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इस दौरान वह प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 7 अगस्त को दोपहर में जेवर टोल प्लाजा पर संक्षिप्त विश्राम के बाद वह वृंदावन स्थित विवांता होटल पहुंचेंगे। शाम को श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद प्रेम मंदिर जाएंगे। रात्रि में धनुका आश्रम में आयोजित रासलीला कार्यक्रम में सहभागिता कर वहीं रात्रिभोज करेंगे।8 अगस्त को वह रामकृष्ण मिशन, सिग्नेचर वृंदावन धाम, रुक्मिणी विहार में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल होंगे। शाम को रामकथा कार्यक्रम में सहभागिता के बाद इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे।9 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति व्यजयंती आश्रम, श्री पुंडरीक जी महाराज आश्रम, राधारमण मंदिर, निधिवन और सेवा कुंज के दर्शन करेंगे। सिग्नेचर वृंदावन धाम में दोपहर का भोजन करने के बाद वह शाम को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।





















