अलीगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक गुरु एवं पूर्व विधायक तथा हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विवेक बंसल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह, बॉबी, मो. आमिर सहित कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरु पूर्णिमा के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।





















