मथुरा। मुड़िया मेला-2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए आगरा मंडल रेलवे प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में मथुरा जंक्शन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।इसी क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर मुड़िया मेला के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, होल्डिंग एरिया, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।रेल प्रशासन ने बताया कि मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर लगभग 85 स्काउट्स एंड गाइड्स, 90 वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तथा 350 रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी एवं जवान शिफ्टवार तैनात किए गए हैं। ये सभी मिलकर यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने में जुटे हैं।वाणिज्य विभाग के कर्मचारी यात्रियों को ट्रेनों, प्लेटफॉर्म, टिकटिंग एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। वहीं स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवक वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज तथा प्रवेश और निकास द्वारों पर लगातार निगरानी रखकर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाया गया है।रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रेलवे कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर स्टेशन पर तैनात वाणिज्य कर्मचारियों, स्काउट्स एंड गाइड्स या आरपीएफ से संपर्क करें।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि मुड़िया मेला-2026 के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आगरा मंडल पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं की सेवा में दिन-रात जुटा रेलवे प्रशासन, मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















