दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के गांव कौलारी में अज्ञात चोरों ने निजी नलकूप पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसके अंदर का सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित श्यामवीर पुत्र लेखराज निवासी ऊंचा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।





















