मथुरा जनपद के अड़ींग निवासी तरुण ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैटेगरी रैंक 879 तथा ऑल इंडिया रैंक 32767 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उनकी दूसरी कोशिश थी, जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता हासिल की।तरुण की माता श्रीमती ममता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि उनके पिता रूपकिशोर निजी तौर पर चिकित्सा सहायक के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अड़ींग से पूरी की। बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के चलते उन्हें राजस्थान के सीकर में कम शुल्क पर कोचिंग प्राप्त करने का अवसर मिला।तरुण ने बताया कि वर्ष 2025 में उनका चयन बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए हो गया था, लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर बनने के अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वह सीट छोड़ दी और दोबारा पूरी लगन से तैयारी की।उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन 13 से 14 घंटे तक अध्ययन करते थे। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और माता-पिता की मेहनत से अर्जित धन का महत्व उन्हें लगातार प्रेरित करता रहा। उन्होंने कहा कि एक समय नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक की घटनाओं से वे निराश जरूर हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार मेहनत जारी रखी।तरुण ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति समर्पण के साथ निरंतर मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए।”तरुण की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
अड़ींग के तरुण ने नीट परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता,कैटेगरी रैंक 879 और ऑल इंडिया रैंक 32767
Previous Articleतराने मुकेश, रफी के….
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















