गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। मशहूर सिने गायक मुकेश की जयंती और आने वाली मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आगरा कल्चरल एसोसिएशन के कलाकारों ने उनके गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि नीना वर्मा, अरुन श्रोत्रिय, धन्वंतरि पाराशर, सुभाष सक्सेना, शिव कुमार शर्मा, मुकेश शुक्ला, अनुराग माथुर, प्रवीण वर्मा, आर पी सक्सेना ने किया।
नन्ही कलाकार तरंग द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के बाद गीतों का सिलसिला शरू हुआ। प्रस्तुतियों में डॉ मंजरी द्वारा-अब तो है तुमसे, सीमा-इक प्यार का नगमा है, हरीश आहूजा-जाने कहाँ गए वो दिन, राजीव-ओ महबूबा ओ महबूबा, रचना-हम तुम चोरी से, अंशु शर्मा-तेरी आँखों के सिवा, अनुष्का-ना तुम हमे जानो,राजू सक्सेना-मैंने तेरे लिये ही, मुकेश शर्मा-गुलाबी आंखे, अरुन साहू-कहीं दूर जब दिन ढल जाए, आकांशी- सोलह बरस की बाली उमर को सलाम, गुंजन-तस्वीर तेरी दिल मे, देवेश-मेरी मोहब्बत जवां रहेगी, प्रवीण एवम सुपर्णा-हम तुम गीत मिलन के गाते रहेंगे आदि शामिल रहे।
संगीत निर्देशन- अध्यक्ष सुभाष सक्सेना एवम कुशल मंच संचालन महासचिव आर पी सक्सेना द्वारा किया गया। संगत कलाकारों में तबला -शैलेश सक्सेना, पैड-प्रवीन वर्मा, की बोर्ड-देवेश अग्रवाल, हारमोनियम-सुभाष सक्सेना थे। कार्यक्रम में डॉ गुलशन ग्रोवर, अमित कोहली, अजय कुलश्रेष्ठ, वंदना कक्कड़, पूजा भौमिक, वंदना परिहार, सुंदर लाल चेतवानी, अवधेश उपाध्याय, कनिष्का खुशलानी उपस्थित रहे।





















