गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। एनसीसी आर्मी विंग एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स शाखा द्वारा आगरा कॉलेज के ऑडिटोरियम में छात्रों के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नागरिकों को आकस्मिक हृदयाघात के समय जीवन बचाने के लिए सटीक शारीरिक कौशल से लैस करना है। मुख्य चिकित्सा प्रशिक्षक प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल ने ‘मिनीकिन्स’ पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
डॉ. सोनिया भट्ट ने सार्वजनिक सीपीआर कौशल की तत्काल आवश्यकता बताई। एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की भूमिका रखी।
एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर नीतिश शर्मा ने संचालन तथा डा सत्यदेव शर्मा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो वीके सिंह ने की।
बायोटेक विभाग अध्यक्ष डा संध्या अग्रवाल, डा दिव्या अग्रवाल, डा नीता रानी, डा रवि शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी डा आनंद प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखें।





















