मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में स्थित एक बंद पड़ी पुरानी रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) केबिन से मानव अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रेलवे यार्ड के पास स्थित बंद केबिन में मानव खोपड़ी और अन्य अवशेष पड़े हैं। मौके पर कुछ कपड़े भी मिले। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे क्षेत्र की जांच कर अवशेषों को सुरक्षित कब्जे में लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से तीन आधार कार्ड भी मिले हैं। सभी दस्तावेजों और अन्य बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आधार कार्डों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई होगी और बाद में आवारा कुत्ते शव के अवशेषों को खींचकर बंद पड़ी केबिन तक ले आए होंगे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा जंक्शन के रेलवे यार्ड में बंद केबिन से मिले मानव अवशेष, पहचान में जुटी जीआरपी
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















