हाथरस। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं।





















