गरीब मजदूरों पर जुल्म नहीं होने देंगे, हर बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता: सूरज सिंह
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के निर्देशन में जनपद मथुरा की 82 मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव छिनपारई में बूथ गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा, अलीगढ़ एवं लखनऊ मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह शामिल हुए।
सूरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज गरीबों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई स्थानों पर गरीबों की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं और गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। बसपा गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि बहन मायावती की सरकार के समय भूमिहीन गरीब परिवारों को खेती के लिए पट्टे दिए गए और जिन लोगों के पास आवास नहीं था उन्हें कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराए गए। बसपा हमेशा “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति पर कार्य करती आई है।
सूरज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर बूथ को मजबूत करना होगा। सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करें।
इस मौके पर आगरा मंडल जोन प्रभारी सुरेश बाबू, विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल छिनपारई, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सागर, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह, सुरेश राणा, पवन, मनोज प्रधान, राजवीर प्रधान, रतन सिंह बौद्ध, युवा बसपा नेता मोरमुकुट कर्दम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मांट विधानसभा के गांव छिनपारई में बसपा का बूथ गठन कार्यक्रम आयोजित
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















