मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की उम्मीद, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग होगा अतिक्रमण
मथुरा।आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 को सकुशल और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मेला 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक गोवर्धन में आयोजित होगा।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 6 स्थाई पुलिस चौकी, 37 अस्थाई पुलिस चौकी, 31 वॉच टावर, 150 बैरियर, 183 सीसीटीवी कैमरे और 350 पीए सिस्टम लगाए जाएंगे।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 खोया-पाया केंद्र, 140 हैंडपंप, 30 पानी के टैंकर, 17 आरओ, 25 मोबाइल टॉयलेट, 61 पार्किंग स्थल, 16 अस्थाई चिकित्सा सहायता केंद्र, 14 एंबुलेंस और 1100 रोडवेज बसों की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिए पीएसी, एसडीआरएफ और अग्निशमन टीमों की भी तैनाती रहेगी।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में मुड़िया पूर्णिमा मेले में 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार मेले को और बेहतर सुविधाओं के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को 15 जुलाई 2026 तक अपनी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए वॉल पेंटिंग, सजावट, झालर, तिरंगा लाइटिंग और फसाड लाइटिंग कराई जाएगी। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। पार्किंग स्थलों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय और साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने विद्युत विभाग को खंभों की प्लास्टिक रैपिंग, खराब पोल बदलने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने स्वास्थ्य शिविरों पर डॉक्टरों की मौजूदगी, एंबुलेंस व्यवस्था, सीसीटीवी और पीए सिस्टम को प्रभावी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डायवर्जन प्लान का समय से प्रचार-प्रसार करने की बात कही।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार, नंद प्रकाश मौर्या, वेद प्रिय आर्य, एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
तिरंगा लाइटिंग, वॉल पेंटिंग और फसाड लाइट से सजेगा गोवर्धन, 9 सुपर जोन और 62 सेक्टर में बंटेगा मुड़िया मेला क्षेत्र
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















