दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को आगरा आगमन पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
फतेहाबाद के समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और अपना समर्थन जताया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के जिला पर अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुर्जर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश सिसोदिया विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा आशीष शर्मा अमन शर्मा विनोद वर्मा आनंद शर्मा उदयवीर सिंह गुर्जर रामवीर सिंह गुर्जर विष्णु गुर्जर असलम खान डॉक्टर रामसेवक आदि बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।





















