दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने जनता की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान राजस्व से जुड़ी आधा दर्जन से अधिक शिकायतें सामने आईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जानकारी के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
फतेहाबाद थाने में आयोजित इस बैठक में इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।
इस मौके पर इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।





















