दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। दिनांक 01.06.2026 को वादी द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गई कि दिनांक 31.05.2026 को जवाहर पुत्र स्व0 किशन सिंह वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश करने पर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जिसके संबंध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 145/26 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा व श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त घटना के सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद द्वारा थाना इरादतनगर पर पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में दिनांक 12.06.2026 को थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त जवाहर सिंह पुत्र स्व0 किशन सिंह को भनपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 12.06.2026 को थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
जवाहर सिंह पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी सधमैना रोड, बांके बिहारी गार्डन के पास, कस्बा व थाना शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 145/26 धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस व 9एल/10 पोक्सो एक्ट थाना शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेन्द्र राव, थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।
2. उ0नि0 श्री सुधांशु सिंह, थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।
3. उ0नि0 श्री अभिषेक अवस्थी, थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।
4. म0उ0नि0 पूजा राणा, थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।
5. का0 विवेक त्यागी, थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।





















