जिला नजर संवाददाता
कासगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आयोजित बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने, पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





















