दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। ग्राम पालिया के पास स्कूल बैग के साथ अकेली घूम रही 12 वर्षीय बच्ची को थाना फतेहाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्यवाही से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
गुरुवार को डायल यूपी-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पालिया के पास एक बच्ची स्कूल बैग के साथ अकेली घूम रही है। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद की एंटी रोमियो मोबाइल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बच्ची ने अपना नाम निधि बताया, लेकिन वह अपने घर का सही पता नहीं बता सकी।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची सुबह करीब आठ बजे से सड़क पर अकेली घूमती हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस ने बच्ची के पास मौजूद स्कूल बैग की जांच की तो उसमें रखी कॉपियों से उसके स्कूल की जानकारी मिली।
स्कूल प्रशासन से संपर्क करने पर पता चला कि बच्ची फतेहाबाद कस्बे की जमुना गली की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के माता-पिता से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया।कुछ ही देर में बच्ची की मां विजयलक्ष्मी पत्नी हरीश निवासी जमुना गली थाना फतेहाबाद मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और पूछताछ के बाद बच्ची निधि को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित मिली थी। उसके स्कूल बैग और कॉपियों के आधार पर पहचान स्थापित कर स्कूल व परिजनों से संपर्क किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने क





















