मथुरा। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई होटल अग्निकांड की घटना के बाद मथुरा प्रशासन ने शहर में संचालित होटल और गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित कुल 33 होटल और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जबकि 6 संस्थान आवश्यक नियमों और अनुमतियों के अभाव में मानक विहीन पाए गए। प्रशासन ने इन संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं।संयुक्त टीम ने धौलीप्याऊ, मयूर विहार और मालगोदाम रोड क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास व्यवस्था, भवन सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। इसके साथ ही सराय अधिनियम के तहत पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), प्रदूषण संबंधी अनुमतियां तथा स्वीकृत नक्शों का भी सत्यापन किया गया।निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर, पहचान पत्र सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की गई। कई संस्थानों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए।नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने कहा कि मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में सतर्कता बढ़ी है और सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
दिल्ली हादसे के बाद मथुरा में होटलों पर सख्ती, 6 संस्थानों को बंद करने के निर्देश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















