जिला नजर संवाददाता
एटा। थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव कासिमपुर में एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जिसकी शादी प्रशांत के साथ हुई थी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल थाना निधौली कला पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।





















