दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। सीकरी कस्बा में इन दिनों निकटवर्ती भरतपुर जिले राजस्थान के साइबर् ठग सक्रिय हैं बीमारी या अन्य गंभीर परेशानी बताकर ईमित्र वालों के यहां पहुंचते हैं मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करके नगद रुपए ले लेते हैं।
रूपयों का ट्रांजैक्शन हो जाता है लेकिन 10 से 12 घंटे के अंदर पैसे वापस उन्हीं साइबर ठग के खाते में पहुंच जाते हैं ,एक ही दिन में दो ई मित्र वाले साइबर ठग अपनी ठगी शिकार बना चुके हैं, पीड़ितों ने थाना सीकरी में तहरीर देकर रूपवास निवासी साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है ।
कस्बा के संतोष नगर निवासी ई मित्र सेंटर संचालक लोकेंद्र व घंटाघर के समीप ई मित्र संचालक रोहित ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि विगत 6 जून को थाना रूपबास ग्राम श्रीनगर निवासी सचिन पुत्र विजय सिंह जिसका नाम आधार कार्ड में अंकित था ,उसने अपनी मां की गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर 30 हजार रुपए ई मित्र संचालक लोकेंद्र व 30 हजार रुपए ई मित्र संचालक रोहित के खातों में ट्रांसफर किया।
रोहित ने अपने मित्र अब्दुल मजीद के खाते में रुपए डलवाए, रुपए ट्रांसफर होने के बाद ठग ने नगदी ₹60 हजार ले ली, 10 से 12 घंटे के भीतर दोनों ही ई मित्र संचालकों के खाते से रुपए वापस उसी के खाते में पहुंच गए।
ईमित्र संचालकों ने उक्त साइबर् ठगों से बात की तो वह बोला मैंने तो रुपए ट्रांसफर कर दिए अब मैं कुछ नहीं कर सकता।
साइबर ठगी का शिकार पीड़ित ईमित्र संचालकों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उक्त साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है , पुलिस मामले की जांच कर रही है





















