दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद पुलिस ने निबोहरा रोड अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और अवैध तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को फतेहाबाद पुलिस नेवरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असला और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी मोहित पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम करीला, राजाखेड़ा, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल कल्याण समिति को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















