दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। घर के पास काठ के खोखा की दुकान में आग लगने से हजारों का परचून का सामान एवं नकद रुपए जल गए घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव जौताना निवासी नेकराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है मेरे घर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर परचून सामान का काठ का खोखा रखा हुआ है। परचून सामान बेचकर गुजर बसर होती है।
रविवार की आधी रात बाद चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की, काठ के खोखा का ताला नहीं टूटने पर आग लगा दी। खोखा में रखा परचून का सामान नगदी एवं ₹2000 नगद जल गए हैं। काठ के खोखा के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें घटना की जानकारी हो सकती है ।





















