दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। 8 जून 2026 फतेहपुर सीकरी आगरा भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सुपहरा बसैरी सिकंदर तक लोक निर्माण विभाग की सड़क बनी है, ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा की आबादी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और निवास करती है, जैनपुरा सुपहरा को जाने वाली सड़क इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गई है 2 फुट से अधिक गहरे गड्ढे जानलेवा बन गए हैं ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाले दो पहिया वहां से अनेक महिला पुरुष चुटैल हो गए हैं।

सड़क किनारे जो नाला बना हुआ था विगत एक वर्ष से सफा ना होने के कारण जल निकासी का प्रबंध न होने से घरों का पानी सड़क पर ही जमा होने से डाबर रोड उखड़ गई जिसमें वहां ऑन की निकलने पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने काफी समय से उक्त सड़क मार्ग को आबादी क्षेत्र में सीमेंट सड़क बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है, जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है राष्ट्रीय राजमार्ग का जो नाला बना है वह सड़क मार्ग से काफी ऊंचा है।
क्षेत्रीय लोगों में कैलाश राजपूत, समर सिंह, नूर मोहम्मद, पुरुषोत्तम राजपूत ,राजीव शर्मा, अमरुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह ठाकुर वीरेंद्र वीरेंद्र बघेल सुपहरा जीत सिंह ट्रेलर अनीश राजपूत ने मांग की है जन्म काशी के लिए स्थाई इंतजाम करते हुए नल को बनाया जाए लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी सड़क मार्गों पर आबादी क्षेत्र में सीमेंट ट्रेड सड़क निर्माण किया जा रहे हैं उसी क्रम में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण किए जाने की मांग की है।
जल भराव को देखते हुए पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा ने खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी हरनारायण सिंह के द्वारा सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर आस्था ई समाधान किया है । सीसी सड़क निर्माण के लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल सांसद राजकुमार चाहर को ज्ञापन सौंपेंगे। ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर ने भी इस सड़क मार्ग को जल्द लोक निर्माण विभाग से निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है ।





















