दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में घर वापसी का सिलसिला जारी है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला एवं विधानसभा कमेटी के तमाम प्रमुख नेताओं ने रविवार को कस्बा फतेहपुर सीकरी स्थित श्री जी मैरिज होम में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान BSP का दामन थाम लिया।
कार्यक्रम में आगरा जनपद से आए वरिष्ठ BSP नेताओं की मौजूदगी में पुष्पेंद्र सिंह, कपूर चंद, भरत सिंह लोधी, नारायण सिंह प्रधान, जगदीश समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक रूप से पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी जॉइन कर ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी आगरा मंडल विमल वर्मा, पूर्व MLC बसपा प्रताप सिंह बघेल, मुख्य मंडल प्रभारी संतोष आनंद, मुख्य मंडल प्रभारी सुशील भंडारी तथा आगरा जिला अध्यक्ष मनीष कमल डा प्रेमपाल सिंह लोधी मौजूद रहे।
नेताओं ने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज की एकता और मजबूती के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक BSP के झंडे थामे और “बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस घर वापसी से फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में BSP की ताकत में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।





















