दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम निवासी विवाहिता ने गांव के ही युवक पर घर में ,पशुओं के बाड़े, रास्ते में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच के बाद करवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने अपने गांव की ही युवक मूलचंद पुत्र कन्हैयालाल पर गलत नीयत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है उसने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है बुजुर्ग ससुर घर पर रहते हैं , यह मौका देखकर गलत नियत से छेड़छाड़ करता है पुलिस ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है।





















