दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा गुरुवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहाबाद टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंडित सहदेव शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मनीष चक, आकाश बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। भाजपा पदाधिकारियों ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी का क्षेत्र में आगमन पर स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।





















