दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आज गुरुवार को कस्बा के डाक बंगला गेस्ट हाउस पर भाजपा फतेहाबाद मंडल नगर की मासिक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यकारिणी सदस्य अंशुल राणा ने भाग लिया बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया बैठक में पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं बूथ तक कार्य योजना की जानकारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य अंशुल राणा ने कहा मोदी सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें वही मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने पर मंडल भाजपा कार्यकर्ता द्वारा 6 जून से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
बैठक में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या प्रदेश परिषद सदस्य आनंद गुप्ता अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या मंडल महामंत्री अबकेस गोलस हरि सिंह कर्दम मंडल उपाध्यक्ष विपुल लोहिया रामसेवक जादौन सुनील दत्त आलोक बछरवार संतोष शर्मा सुभाष वर्मा आकांश मेरोठिया मनीष चेक मंडल मंत्री डॉक्टर गणेश बघेल अमित असौलिया दीपा राठौर शांति यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





















