दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद फतेहाबाद मंडल की एक अहम बैठक बुधवार को आजाद गली स्थित गंगा महारानी मंदिर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई।
मंडल मंत्री सचिन गुप्ता ने आगामी स्नेह मिलन समारोह की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में तीन मुख्य आयोजन होंगे जिनमें फतेहाबाद मंडल की सभी शाखा सभाओं व महिला मंडलों का सम्मान किया जाएगा।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 85% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह नियम सभी बोर्ड के छात्रों पर लागू होगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के स्वजन वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ और महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. मधुरिमा गुप्ता होंगी।
बैठक में दिनेश चंद्र गुप्ता, आकांश मेरोठिया, मुकेश चंद्र शल्या, शिव स्वरूप गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, अमरीश गुप्ता, मनोज गुप्ता ‘फोटो वाले’, मनोज गुप्ता ‘साइकिल वाले’, उमाशंकर गुप्ता ‘गैस वाले’, अंकित गुप्ता पूर्व सभासद, गौरव गुप्ता, सानू कसेरे, गौतम गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता एलआईसी, निखिल गुप्ता पिनाहट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





















